Monday 23 September 2019

अतिथि देवो भव: को साकार करता गौ सेवा धाम, पर्यटकों को खूब भा रहा है हॉस्पिटल,

Press note :
*अतिथि देवो भव: को साकार करता गौ सेवा धाम,*

*पर्यटकों को खूब भा रहा है देवी चित्रलेखाजी का गौ सेवा धाम हॉस्पिटल,*


पिछले 6  वर्षो से बीमार पशुओ के लिए वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में विगत रविवार को  स्विट्ज़रलैंड  व फ्रांस की महिलाओ के  ग्रुप ने यहां चल रही सेवाओं को नज़दीक से देखा
व खुद भी गौ सेवा करी,

सेवाओं को देखने आयी एक विदेशी महिला ने बताया की इस से पहले उन्होंने अपने 30  साल के जीवन में अभी तक  इस तरह की सेवा नहीं देखी है,

देवी चित्रलेखाजी ने बहुत अच्छा सेवा कार्य किया है जो बेजुबान पशु-पक्षिओ के लिए इतना अच्छा और उच्च स्तर का इलाज किया जा रहा है,

साथ ही समस्त कार्य के लिए देवी चित्रलेखाजी के परिवार की खूब सराहना की जो देवीजी के इस कार्य में उनका साथ देते आये है,

यहां कार्य कर रहे डॉक्टर्स व अन्य कर्मचारीओ को सराहना करते हुए कहा की आप सभी बहुत खुसनसीब है जो यहां कार्य करने का मौका मिला है,

सभी महिला ने एक साथ जय गौ माता के नारे भी साथ ही "काऊ नीड्स ग्रास नॉट ट्रैश" का स्लोगन भी बोला व पूरी  दुनिया से अपील करते हुए कहा की गौवंश को चारा खिलाओ न की कचरा और प्लास्टिक.


ऐसा पहली बार नहीं है की अस्पताल को देखने विदेशी लोग आये हो

इससे पहले भी यहां  संचालित सेवाओं को कई अन्य देशो के लोग आ चुके है व अस्पताल द्वारा घायल व बीमार पशुओ के लिए किये जा रहे निशुल्क उपचार की जमकर प्रशंसा करते है,


इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव प्रत्यक्ष शर्मा, साथ में माधव प्रभुजी, राहुल तिवारी, पुनीत गौर, विनोद शर्मा, विष्णु भरद्वाज भरत सिंह, कुलदीप चौधरी , अनिल तोमर, डा पवन, डा निरोत्तम, डा गोपाल, श्याम महाराज व समस्त  कर्मचारी गण मौजूद रहे 

No comments:

Post a Comment